मसूरी : शहर कांग्रेस बनने के बाद पहली बार अमित गुप्ता का शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के बीच स्वागत किया व आतिशबाजी तथा मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। वहीं उसके बाद कांग्रेस कार्यालय से शहीद भगत सिंह चौक तक ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकाला।
शहर कांग्रेस कार्यालय में अमित गुप्ता के शहर अध्यक्ष बनने पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने शहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। व उसके बाद कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने माला पहना, बुके भेंट कर स्वागत किया व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर अमित गुप्ता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्ष रूप से कांग्रेस को आगे बढाने व संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने कहाकि भाजपा की जो जनविरोधी नीतियां प्रदेश में चल रही है उनको जनता की आवाज बनायेंगे चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड हो, या पेपरलीक व भर्ती घोटाला हो। उन्होंने काग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पूर्व में मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है उस सम्मान को वापस लाने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर उपेद्र थापली ने कहा कि मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है नये अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे व जो शीर्ष कांग्रेस के नेता हैं उनसे संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर राम प्रसाद कवि, सुरेंद्र रावत, भरोसी रावत, भगवती प्रसाद कुकरेती, रमेश कुमार राव, अक्षत वर्मा, गौरव अग्रवाल, जयपाल राणा, सुनील पंवार, सुशील अग्रवाल, वसीम खान, नागेद्र उनियाल, केदार सिंह चौहान, मासूम अली, सलीम अहमद, महेश चंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघ सिंह कंडारी ने किया।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…