मसूरी : हंस फाउंडेशन ने वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत मसूरी वन प्रभाग के साथ मिलकर वन प्रभाग के भद्रीगाड़ रेंज में परियोजना के तहत चयनित फायर फाइटरों का एक दिवसीय अग्नि शमन व रोकथाप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के ग्राम स्तर पर चयनित फायर फाइटरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने वनाग्नि शमन के साथ साथ स्वयं की सुरक्षा की आवश्यकता पर फायर फाइटर को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही वन दरोगा गौतम क्षेत्री के द्वारा वन अग्नि के कारण और उसके प्रकार व उसके रोकथाम के बारे में जानकारी दी गयी तथा वन दरोगा अर्जुन सिंह कंडारी द्वारा वन पंचायत समिति व विभागीय सूचनातंत्र के बारे में जानकारी साझा की गयी। परियोजना समन्यवक रजनीश रावत एवं लेखाकार अरविन्द सिंह द्वारा परियोजना की गतिविधियों एवं कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता रणजीत सिंह, विपेंद्र प्रसाद व वन विभाग से सुरेश चंद्र और अनीशा पंवार, फायर फाइटर, वन सरपंच आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…