रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले के पिंडकी गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोमवार को महावीर सिंह पवार माही ने प्रभावितों को लोगों द्वारा इकट्ठा की गई एक लाख अठासी हजार रुपये की राशि को सौंपा। इस राशि को समाजसेवी महावीर पंवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से एकत्रित किया है।
महावीर सिंह पवार ने लोगों से आग्रह किया कि इस प्रकार पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा यह राशि कई लोगों की ओर से ऑनलाइन भेजी गई है। गौर हो कि पिंडकी गांव में 3 जनवरी 2023 रात बिजली के पोल से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने से तीन परिवार के मकान सहित घर का सभी सामान राख हो गया था इसके बाद पीड़ित परिवार के पास रहने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई थी जिसके लिए समाजसेवी महावीर पंवार माही ने एक मुहिम चलाई जिसके तहत लोगों से पीड़ित परिवार की मदद की अपील की गई थी, महावीर माही की मुहिम रंग लाई और कई लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आये। समाजसेवी महावीर ने बताया कि आज उनके द्वारा एक लाख अठासी हजार दो सौ चार रुपये पिड़ित परिवार को सौंप दिए गए हैं।
इस दौरान भजन सिंह चौहान, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…