टिहरी/थत्यूड़ : पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है भारी बारिश के कारण एक गरीब का आशियाना तबाह हो गया जबकि ब्लाक मुख्यालय से बंगसील मोटर मार्ग कई जगहों से बंद हो गया है, वहीं एक बैल तेज पानी में बह गया।
मसूरी के समीपी जौनपुर क्षेत्र में बारिश का कहर लगातार जारी है, मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में हर नाला खाला उफान पर है। मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है भारी बारिश के कारण एक गरीब का आशियाना तबाह हो गया जबकि ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ से बंगसील मोटर मार्ग कई जगहों से बंद हो गया है। मसूरी के समीपी जौनपुर क्षेत्र में बारिश का कहर लगातार जारी है, मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में हर नाला खाला उफान पर है। नैनबाग क्षेत्र के श्रीकोट में रोशन दास पुत्र जगतम दास का दो मंजिला भवन जमीजोद हो गया गनीमत यह रहा कि ग्रामीणों की मदद से परिवार को सकुशल बाहर निकाला गया हालांकि घरेलू सामान मलबे की जद में आ गया है लेकिन जान माल के नुकसान से परिवार बच निकला है, वहीं मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के छोटे बड़े नाले खाले पूरे शबाव पर है बारिश के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिस कारण ग्रामीणों को पशुओं के लिए घास व जंगल चूंगाना भारी पड़ रहा है, सड़कों के बंद होने से लोगों का ब्लाक मुख्यालय से सम्पर्क बंद हो गया है, और खेतीहर लोगों की नगदी फसल बर्बाद हो गई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…