देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह जखोली (रुद्रप्रयाग) एवं सैनिक विश्राम गृह घनशाली (टिहरी गढ़वाल) में विश्राम गृहों की साज-सज्जा के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
मंत्री ने बताया कि रुद्रप्रयाग और घनशाली के पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक विश्राम गृहों में साज-सज्जा करवाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया था, जिस क्रम में उनके द्वारा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किये गये थे। मंत्री ने कहा कि सैनिक विश्राम गृह जखोली के लिए रुपये 12.99 लाख एवं सैनिक विश्राम गृह घनशाली के लिए रुपये 10.05 लाख की स्वीकृति दी गयी है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी सैनिक विश्राम गृहों के निर्माण या मरम्मत की स्वीकृतियां दी जा रही हैं। टनकपुर में भी तीन करोड़ से अधिक की लागत से सैनिक विश्राम गृह का निर्माण होने जा रहा है, जिसके लिए धनराशि जारी की जा चुकी है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…