मसूरी : शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के घर पुलिस भेज कर डराने धमकाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया।
भारी बारिश व कड़ाके की सर्दी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने का विरोध किया व पुतला दहन किया। इस मौके पर नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि गत दिवस दिल्ली पुलिस ने केन्द्र सरकार की शह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के घर जाकर कार्रवाई की उसका कांग्रेस कड़े शब्दों में विरोध व निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को बताना चाहती है कि जिस तरह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप शनाप कार्रवाई व जांचे की जा रही है उससे लगता है कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है। और इसी भय से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहाकि आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। क्योंकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा से जो जन समर्थन हासिल किया है उससे भाजपा डर गई है। और उसी भय से इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनायेगी व तब कांग्रेस भी इसी तरह के सवाल जवाब भाजपा नेताओं से करेगी।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही मेघ सिंह कंडारी, राम प्रसाद कवि, महेश चंद, सलीम अहमद, देवी प्रसाद गोदियाल, प्रिसं पंवार, गौरव गुप्ता, महिपाल कैंतुरा, जयपाल राणा, चांदखान, मुकेश पंवार, नाजीम, हरीश जोशी, दानिश अहमद, रमेश राव आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…