रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चैत्र नवरात्रि/श्री राम नवमी के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बुधवार प्रातः शक्ति मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तथा जनपद की खुशहाली की कामना की।
जनपद में विशेष प्रमुख देवी मंदिरों,शक्ति पीठों में मातृत्व शक्ति के सामर्थ्य एवं शक्ति का प्रतीक नवरात्रों के अवसर पर नारी शक्ति उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही कुटेटी देवी मंदिर, शक्ति मंदिर,काली मंदिर, रेणुका मंदिर,मां गंगा मंदिर मुखबा,मां यमुना मंदिर खरसाली एवं दुर्गा मंदिर पुरोला,चंदोमति माता मंदिर मल्ला पाहि,भगवती मंदिर रैथल,भगवती मंदिर व देविका मंदिर बड़कोट में भक्तों की भीड़ रही तथा पूजा अर्चना की गई। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी आज से शुरूआत हो गई है।
देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को…
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…