रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड़ अंतर्गत रौंतल पुजारगांव को बडी़ सौगात मिली है।यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत इस सड़क के लिये पिछले पंद्रह सालों से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन सड़क की स्वीकृति नहीं हुई।
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के प्रयासों से प्रथम दफा पांच किमी की प्रथम चरण की वितिय स्वीकृति प्रदान की गयी है।यह सड़क प्रथम चरण में पुजारगांव से डांगूधार होते रौंतल मोटर मार्ग की प्रथम चरण की वितिय स्वीकृति शासन ने दी है।
मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रिय जनता ने विधायक संजय डोभाल का आभार जताया है।अरूण नौटियाल और मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुजारगांव रौंतल मोटर मार्ग की मांग पिछले 15वर्षो से हो रही है और विधायक संजय डोभाल के अथक प्रयासों से मोटर मार्ग की वितिय स्वीकृति मिली है जिसका समस्त गमरी पट्टी ने आभार जताया है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…