मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी के बीच ने महंगाई के विरोध में पुतला दहन किया। व आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार मंहमागई पर रोक लगाने में असफल रही है जबकि हाल ही में बजट जारी किया जिसमें आम जरूरतों की चीज मंहगी कर दी है वहीं शराब सस्ती पर प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली है।
शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदेश सरकार के एक साल होने पर शहर कांग्रेेस ने मंहगाई के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार शराब सस्ती कर रही है वहीं दूसरी ओर आम जनता के उपयोग की वस्तुओं, चाहे राशन हो या गैस सिलंेडर, बिजली पानी का मामला हो सभी मंहगी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व जनविरोधी निर्णयों का कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी बिजली पानी सीवर के साथ ही पठन-पाठन की सामग्री पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है जिससे आम आदमी महंगाई से त्रस्त है साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं जिस कारण ग्रहणियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा से आह्वान पर पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगाई के विरोध में अपना आंदोलन उग्र करेगी।
इस मौके परे मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राम प्रसाद कवि, रमेश राव, सोनी खरोलाा, नागेद्र उनियाल, नवीन भटट, वसीम खान, जगपाल गुसांई, महिमा नंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…