देहरादून : प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य परफॉरमेंस इण्डेक्स के नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस बाबत ग्राम्य विकास मंत्री ने उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।
विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत योजना क्रियान्वयन की ऑल इण्डिया परफॉरमेंस इण्डेक्स के आधार पर नेशनल रैकिंग का प्रावधान किया गया है। जिसमें योजना क्रियान्वयन में ओवर ऑल परफॉरमेंस के अनुसार राज्यों की रैकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य इस परफॉरमेंस इण्डेक्स में नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है।
मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि केन्द्र से मिले 18 हजार आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है और अब तक उत्तराखण्ड को मिले 47654 आवासों में से 27923 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर उन्हें लाभार्थियों को दे दिया गया है। आवास आवंटन हेतु विशेष सहयोग के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का भी आभार प्रकट किया है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…