हिमरोल के जगमोहन राणा को दिया सर्वश्रेष्ट कृषक का पुरूस्कार।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम के अंर्तगत जिला कार्यालय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान जगमोहन राणा को कृषि के क्षेत्र आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कृषक के रूप में चुने जाने पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं सत्येंद्र राणा ने सम्मानित किया।

जगमोहन राणा को यह पुरस्कार उनके द्वारा जिले में उद्यान ( सब्जी) के क्षेत्र में फसली वर्ष 2021 22 के पर वित वर्ष 2022-23 के लिए जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषक के रूप में चयन होने पर नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजीके तहत आत्मा योजना अंतर्गत कृषि विभाग उत्तरकाशी द्वारा जिला मुख्यालय में किसान_भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

जगमोहन राणा बतातें हैं कि यह पौधा उनके पिता स्वर्गीय भरत सिहं राणा का लगाया हुआ पौधा है जो आज फल दे रहा है।भरत सिहं राणा को किसान पंडित का दर्जा था उन्हे देश के विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है,अब उनके पुत्र जगमोहन राणा अपने स्वर्गीय पिता की राह पर चल रहे हैं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts