पूर्व पालिका अध्यक्ष कांग्रेस नेता अतोल रावत ने थामा भाजपा का दामन।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : बड़कोट नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतोल रावत आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।रावत ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह भारतीय जनता पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की तरह पूरे मनोयोग व निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी उनको जिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपेगी वे उसे ईमानदारी के साथ करेंगे।

विदित रहे कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रावत ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत अस्सी के दशक में उत्तरकाशी महाविद्यालय से छात्र संघ महासचिव के रूप में की।उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत बड़कोट के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाया वे 2013 से लेकर 2017-18 तक बड़कोट नगर पंचायत व उच्चीकृत होने के बाद में नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर रहे। तथा कांग्रेस पार्टी में उन्होंने प्रदेश महासचिव का दायित्व भी बखूबी निभाया। अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर रावत ने एक नए राजनीतिक समीकरण को जन्म दे दिया है।रावत के भाजपा में शामिल होते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पुरोला के पूर्व विधायक राजकुमार,उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा सहित कई नेता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

9 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

10 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

1 day ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

1 day ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago