रुद्रप्रयाग : बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं की संख्या में तीव्रता से वृद्धि देखने को मिल रही है। पुलिस द्वारा इन दुर्घटनाओ के न्यूनीकरण हेतु लगातार चेतावनी भी दी जा रही है व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पहाड़ी रास्तों में अधिक सावधानी बरतने हेतु आगाह किया जा रहा है।
घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि से है जहां SDRF टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी को रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से सूचित कराया गया कि एक वाहन नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।जहां एक कार (UKO7BU-4695) नदी में जगीर गयी थी। कार सवार, किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र भूपति लाल, निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार मृतक कार में अकेला था व कार को बैक कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। SDRF टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी , SI कर्ण सिंह,मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी व आरक्षी आशीष टोपल शामिल रहे।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…