पिथौरागढ़/धारचूला : 28 जुलाई को समय संध्या 07:22 बजे SDM धारचूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गलाती, धारचूला में एक युवक गदेरे पर बने वैकल्पिक पूल को पार करते समय पैर फिसलने से गदेरे में गिर गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट धारचूला से SDRF रेस्क्यू टीम SI मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुच कर सर्चिंग आरम्भ की गई। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने व रात्रि होने के कारण उक्त युवक का पता नही चल पाया।
दिनाँक 29 जुलाई को प्रातः पुनः सर्चिंग ऑपरेशन आरम्भ किया गया, सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा तेज बहाव के बीच अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उक्त युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।
उक्त युवक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी धामी गांव, गलाती, धारचूला का निवासी था जो अपने निजी कार्य के लिए धारचूला गया था जो शाम अपने घर वापिस आते समय तेज बहाव गदेरे में गिर गया।
रेस्क्यू टीम में SI मनोहर कन्याल, कांस्टेबल हरीश पांडेय, मनोज टोलिया, बालम आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…