रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर मानहानी मामले में सांसद की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर और कांग्रेस देशभर में अक्रामक तेवर अपना रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता मामले में आज यमुना घाटी में कांग्रेस सेवादल ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष की आवाज बंद करने के लिये झूठे दावपेंच चला रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान की अगुवाई में आज एक अक्रोश रैली निकाली और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की उसके बाद नौगांव चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना किया उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला दहन किया,वक्ताओं ने बताया कि यह भारत के इतिहास में एक काला अध्याय है जब एक चुने हुये प्रतिनीधि की सदस्यता समाप्त कर दी गयी बदले की भावना के आधार पर।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने सिर्फ यह आरोप लगाया कि मेहुल चौकसी,नीरव मोदी,ललित मोदी से से प्रधानमंत्री मोदी का क्या रिस्ता है और इस मामले में राहुल की सदस्यता समाप्त हो जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…