देहरादून : राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित कार्यक्रम “ सरकार जनता के द्वार’ ‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’’ एवं ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’ के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस, अंत्योदय तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से वन, भाषा, निर्वाचन व तकनीकी शिक्षा/ प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड सहसपुर के ग्राम कोटडा-कल्याणपुर विरसनी, कोटला चैक में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 42 शिकायतें प्राप्त हुई, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, राजस्व, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, सिंचाई, पंचायती राज आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में बिजली की झूलती लाइनों की शिकायत पर मंत्री उनियाल ने विद्युत विभाग को 15 दिन के भीतर विद्युत लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। खेल मैदान निर्माण कराने के आवेदन पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मिनी बैंक की स्थापना हेतु प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की शिकायत पर मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने पर जिला पंचायतराज अधिकारी नें जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण स्तर पर ही कूड़े के निस्तारण हेतु व्यवस्था बनाई जा रही है। बाहरी लोगों द्वारा कूड़ा फैलाने की शिकायत पर जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान को अधिकार दिए गए हैं प्रथम बार कूड़ा फैलाने पर समझाने अथवा चालान के साथ ही दूसरी बार 1000 का जुर्माना यदि बार-बार कोई इस प्रकार के कृत्य कर रहा है तो पुलिस में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।
विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर ने मंत्री उनियाल का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार एवं बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन का उद्देशीय है कि जो लोग अधिकारियों तक नहीं पहुच पाते उनकी शिकायतों का निस्तारण ग्राम एवं स्थानीय स्तर पर हो सके सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर सचिव पेयजल नितेश झा ने प्रधानमंत्री द्वारा हर घर नल एवं हर घर जल योजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्वक पेयजल उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति 55 ली0 जल की आवश्यकता होती है उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया जल संरक्षित करें सहसपुर क्षेत्र में 57 योजना संचालित हैं सहसपुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम में लगभग रू0 135 करोड़ पेयजल योजनाओं हेतु स्वीकृत है। उन्होंने जनमानस से जल संवर्द्धन करने तथा आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने स्वच्छता एवं पेयजल स्वच्छता हेतु जनमानस को जागरूक करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि सरकार जनता के द्वार में जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका विभागों के साथ समन्वय कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में प्राप्त हुई शिकायतों को त्वरित निस्तारित करें। साथ ही मंत्री उनियाल द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए समस्याओं को निस्तारित करें।
इस अवसर पर सचिव नितेश झा, जिलाधिकारी सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ विद्याधर कापड़ी, पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला अक्षय ऊर्जा वन्दना, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चैहान, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, जिला अध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मिता सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान कोटड़ा बनार सिंह, जिाल योजना सदस्य यशपाल नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राम मंदिर में एसआईटी की जांच चौथे दिन भी जारी, बयानों की वीडियोग्रॉफी कराई गई,…
उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने इटली के लिए 1000 किलो लीची…
उत्तराखंड में कुल 34,421 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं, प्रदेश भर में 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड…
मैक्रों ने पीएम मोदी को भारतीय भाषा में संबोधित करने की कोशिश करके सबका ध्यान…
श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 27 चिकित्सकों ने चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं ली…