देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। दो माह पूर्व लगाए गए 10 बक्सों से लगभग 40 किलोग्राम शहद शहद निकाला गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में 6000 कृषक मधुमक्खी पालन व्यवसायिक रूप से कर रहे है, जिससे लगभग 1700मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है। इसके अतिरिक्त कई कृषक छोटे स्केल पर भी मधु मक्खी पालन कर रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा कृषिको द्वारा एपिसा और मेलिफेरा प्रजातियों से शहद का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने हर जिले में एक मधुग्राम और जनपद चम्पावत व देहरादून में दो मधुग्राम भी चयनित किये गये हैं।
मंत्री जोशी ने कहा मधु मक्खी उत्पादन से कृषक अपने आय को बढ़ा सकते हैं।यह उन कृषकों के लिए लाभदायक है, कि जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाला शहद उच्च गुणवत्ता युक्त है। सरकार के विभिन्न प्रयासों के माध्यम से शहद उत्पादन के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दोगुनी हो उस दिशा में यह शहद उत्पादन से जुड़कर कृषक अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…