देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कोच्चि जाकर देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस (INS) ‘विक्रांत’ अध्ययन किया जाए।
मंत्री जोशी ने कहा सैन्य धाम में (INS) ‘विक्रांत’ के मॉडल को स्थापित किया जायेगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, जिलाधिकारी सोनिका संयुक्त सचिव सुनील सिंह, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…