देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है।
मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार के सहयोग के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए समीक्षाएं की हैं, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिला है। इस बार के बजट में जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड बकुल सिक्का, गौरव जैन, विवेक ग्रोवर, मानव सेवा समाज संस्था से आशीष गिरी, जितेंद्र मुदलियार, श्याम सुंदर एवं उमा मौजूद रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…