टिहरी/धनोल्टी : उत्तराखंड में भाजपा की सरकार केे एक साल बेमिशाल कार्यक्रम के तहत जौनपुर विकासखंड में जन समस्याओं के निराकरण हेतु प्रसाशन ने कई विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया।
आयोजित कार्यक्रम में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पात्र व्यक्ति को वह सुविधा उपलब्ध करवाई जाए जिसके जो पात्र है। उन्होंने अधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आखरी व्यक्ति को उनकी थीम के मुताबिक हर योजना का उचित लाभ मिले जिसके लिए हम सबको मिलकर काम करना है। कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारियों सहित मुख्य पशुपालकों व कृषि में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, व मुख्यमंत्री महालक्षिमी योजना के तहत 5 महिलाओं को किट प्रदान कि गई। इस मौके पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मसूरी वन प्रभाग के एसडीओ उदय गौड़ ने सरकार व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों से साझा की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, मीरा सकलानी, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए लोगों से लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह कठैत, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष निहाल सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, ओबीसी मोर्चा के उपपाधुक्ष खेमराज भट्ट, मंत्री खेमराज पुजारी, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़, जयेंद्र विजलवान, मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवाण, मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, जयप्रकाश नौटियाल, हरभजन सिंह पंवार, जनक बिष्ट, बीरेंद्र राणा, हीरामनी गौड़, ग्राम प्रधान जयदेव गौड़, शक्ति केंद्र संयोंजक चंदरसिंह रावत, मीजान सिंह, महावीर, गोबिंद सिंह राणा, सुमन गौड़, शोभना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…