रुद्रपुर/पन्तनगर : जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुॅचें। जिसमें से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 04, नाइजीरिया से 01, फ्रान्स से 02, इटली से 02, यूएसए से 02, कोरिया से 01, यूनाइटेड किंगडम से 05, जापान से 01, स्पेन से 01, साउथ अफ्रीका से 04, ऑस्ट्रेलिया से 01, नीदरलैण्ड से 01, कनाडा 02, सऊदी अरब से 03, ब्राजील से 01, चाईना से 02 से प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुॅचे। जबकि यूरोपियन संघ के 03 सदस्य रामनगर पहुॅचें।
प्रतिनिधियों के लंच की व्यवस्था स्थानीय होटल रेडीशन ब्लू में की गई थी, जिसमें पहाड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अपराह्न 3ः30 बजे डेलीगेट्स ने रामनगर के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, प्रबन्ध निदेशक मण्डी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित थे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…