नैनीताल : सांय 05 बजे के करीब विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे जहाँ संस्कृति विभाग की पंजीकृत संस्था भोटिया सांस्कृतिक कला मंच समिति, जोशीमठ द्वारा झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। पारम्परिक परिधानों में समिति की महिलाओं ने कुमाऊँनी पिछौड़ा व पुरुषों ने कुर्ता पयजामा व आँगड़ी में झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशियों का स्वागत किया।
झोड़ा नृत्य शादी ब्याह कौथिक (मेले) में किया जाने वाला सामूहिक नृत्य है। यह नृत्य दो प्रकार का होता है। एकात्मक झोड़ा और प्रबंधनात्मक झोड़ा । इस नृत्य में देवी देवताओं और ऐतिहासिक वीरभड़ों का चरित्र गान होता है।
ताज रिसोर्ट पहुँचने के बाद विदेशी मेहमानों का वेलकम ड्रिंक से होटल कार्मिकों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, आई जी नीलेश आंनद भरणे उपस्थित रहे।
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…
इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में होमवर्क पूरा ना करने पर शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई करने…
पहाड़ के रहवासियों को रोड के अभाव में मीलों की दूरी पैदल नापनी पड़ती है.…