रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ के एक होटल से सीसीटीवी कैमरे चोरी मामले मे जोशीमठ पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार को जोशीमठ कोतवाली मे माधवी सती द्वारा अपने होटल नेचर इन मे नौ सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पदमेंद्र डोभाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तार किये जाने के लिये टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कोतवाली जोशीमठ मे विभिन्न धाराओं मे अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ कर सुरागरसी पतारसी तथा घटनास्थल के पास लगभग 25 कैमरों को चैक किये गए। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर जोशीमठ पुलिस ने देर रात दो अभियुक्तों सार्थक पुरोहित पुत्र द्वारिका प्रसाद पुरोहित निवासी जोशीमठ तथा सौभन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी सुभाई जोशीमठ को गिरफ्तार कर चोरी किये नौ सीसीटीवी कैमरे बरामद किए। जिसके बाद अभियुक्तों को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली जोशीमठ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी ने बताया कि आभियुक्त नशे का आदि है। नशा करने के लिये पैसों की जरूरत पूरा करने के लिये अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…