प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी विकास योजनाओं की जानकारी।

दिल्ली/देहरादून : भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य मे चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। भट्ट ने आगामी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल सहभागिता के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।भट्ट ने बताया की मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर वाइब्रेंट विलेज परियोजना के तहत उत्तराखंड के सीमांत गांवों में हो रहे कार्यों एवं इन सीमांत क्षेत्रों में कौन कौन से केंद्रीय मंत्री इन क्षेत्रों में दौरों पर आए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली । प्रधानमंत्री मोदी ने जोशीमठ आपदा पर जानकारी ली । उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस योजना का लाभ आगामी चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों की संख्या में मिलने जा रहा है जिसमे एक बड़ी संख्या सीमा दर्शन करने के इच्छुक पर्यटकों की होने वाली है । उन्होंने जानकारी दी कि चमोली में इस यात्रा का महत्त्वपूर्ण पड़ाव टिम्मरसैण महादेव मंदिर होने वाला है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ, श्री हेमकुंड साहिब रोपवे एवं मानसखंड परियोजना के तहत देवभूमि के देवालयों तक सुगम यात्रा हेतु मदद के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार एवं केंद्र के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी के अतिरिक्त प्रदेश के राजनीतिक एवं सांगठनिक विषयों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली । प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा की तैयारियों, बद्रीनाथ के मास्टर प्लान एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को श्री केदारनाथ मंदिर की माला, श्री बद्रीनाथ मंदिर का छायाचित्र व अंगवस्त्र के साथ ही देवप्रयाग से लाया गंगाजल भेंट किया । 40 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जोशीमठ आपदा और वहां होने वाले राहत एवं पुनर्वास के कामों की विस्तार से जानकारी ली । इस दौरान अध्यक्ष भट्ट ने राहत पुनर्वास के कार्यों में केंद्र की मदद एवं राज्य द्वारा अपेक्षित पुनर्वास पैकेज पर सहमति देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर जारी कामों एवं चार धाम यात्रा की तैयारियों के बारे में विस्तार से प्रधानमंत्री को जानकारी दी एवं यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ, श्री हेमकुंड साहिब रोपवे एवं मानसखंड परियोजना के तहत देवभूमि के देवालयों तक सुगम यात्रा हेतु मदद के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार एवं केंद्र के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी के अतिरिक्त प्रदेश के राजनीतिक एवं सांगठनिक विषयों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

1 day ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

1 day ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

3 days ago