चम्पावत : काली नदी में एक अज्ञात शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व SDRF ने शव को नदी से सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 31 मार्च 2023 को थाना टनकपुर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ठुलीगाड़ के पास काली नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट टनकपुर से HC प्रवेश नगरकोटी के हमराह SDRF टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए नदी किनारे पत्थरों में फंसे अज्ञात पुरुष के शव को निकाल लिया गया तत्पश्चात बॉडी बैग व स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। सिविल पुलिस द्वारा उक्त शव के शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…