मसूरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बारिश से हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण, मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्यों को लेकर भी दिए निर्देश।

मसूरी : शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते शुक्रवार को मसूरी में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मामले में संबंधित होटल मालिक से बातचीत की गई है और प्रभावितों का जितना नुकसान हुआ है उन्हे उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक मसूरी के मॉल रोड़ में चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों किसी भी हालत में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लेबर बढ़ाने और दिन रात निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए। गौरतलब है, कि बीते शुक्रवार को मसूरी स्थित लाइब्रेरी चौक के पास वाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता ढहने से वहां पर मौजूद 3 गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई और 2 गाड़िया को आंशिक क्षति हुई है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

7 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

1 day ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

1 day ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago