रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के सुदुरवर्ति क्षेत्र मोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुरोला में उप जिला चिकित्सालय की सौगात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी, एवं प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिहं रावत से मुलाकात कर भाजपा नेताओं ने आभार जताया,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्र राणा ने बताया कि जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी एवं पुरोला विकास खंड के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय को अतिरिक्त 50 बेड की स्वीकृति हेतु आभार एवं धन्यवाद किया है।
मुलाकात के इस अवसर पर पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगत सिंह चौहान, जिला महामन्त्री पवन नौटियाल , जिला मंत्री हरीमोहन , जिला उपाध्यक्ष मुकेश टम्टा, मंडल महामन्त्री राजेश भण्डारी, बिपेन्द्र रावत, मनीष राणा, विपिन पंवार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…