हरक निराश और हताश, नेतृत्व के लिए जरूरी है सेवा का जज्बा – विरेंद्र सिंह बिष्ट

देहरादून : भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत हताश और निराश हैं और बौखलाहट मे भाजपा नेताओं को निशाने पर ले रहे है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के लिए विजन और जुनून होना जरूरी है और आयु तथा उम्र से इसका आकलन नही किया जा सकता है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व मंत्री पहले कांग्रेस को डूबता जहाज तक कह चुके है, लेकिन कांग्रेस मे सम्मिलित होने के बाद एकाएक अब वह भाजपा के प्रति विष वमन करने लगे है। भाजपा के मंत्रियों को लेकर हरक की टिप्पणी को उन्होंने हास्यास्पद करार देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकतर मंत्री वह हैं जो कि पूर्व मे डा हरक के सहयोगी रह चुके है।
बिष्ट ने दावा किया कि सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नही है और सभी ईमानदारी से जन सेवा मे जुटे है। कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा मे व्यक्ति के विजन, पारदर्शी सोच, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता को तरजीह दी जाती है। यही कारण है कि पार्टी मे वह नेता भी पहली कतार मे सम्मिलित हो सकता है जो नव प्रवेशी हो। योग्यता का पैमाना जनता के लिए समर्पित भाव से सेवा करना है और इसमे कार्यकर्ता से लेकर विधायक और मंत्री सभी योग्य है, क्योकि उन्हे यह मान्यता जनता ने दी है।
बिष्ट ने कहा कि पूर्व मंत्री जिस दल मे रहते है, उसी के अनुरूप बयानबाजी करते रहे है। हालांकि भाजपा मे शिष्टाचार का पालन जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है और इसके लिए अधिकारी भी दिन रात जुटे है। आम लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यक्रम तय किये गए है। वंही भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से हर क्षेत्र के अपराधियों मे खौफ है।
उन्होंने कहा कि हरक की कांग्रेस मे अभी दाल नही गल रही है और अपनी निष्ठा को साबित करने के लिए वह अब भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। आखिरकार वह 5 साल पिछली सरकार मे मंत्री रहे और राज्य गठन से अब तक बड़े पदों पर रहे, इसलिए जबाबदेही उनके सामने अधिक है कि वह जनता के मुद्दों पर कितने खरे उतरे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts