मसूरी : मसूरी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें लगभग चालक परिचालक सहित 40 लोग सवार थे जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 38 घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से सभी को हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया गया।
दोपहर करीब 12 बजे मैसानिक लॉज बस स्टेण्ड से उत्तराखड परिवहन निगम की एक बस वाया देहरादून, सहारनपुर जा रही थी कि अचानक शेरगढ़ी के निकट बस अनियंत्रित हो गई व करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस गिरते ही चीख पुकार शुरू हो गई घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फायर, एसडीआरएफ व आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। बस में अधिकतर पर्यटक सवार थे जो मसूरी घूमकर वापस जा रहे थे जिसमें छोटे छोटे बच्चों सहित महिलाएं व पुरूष शामिल थे। शहर से नजदीक होने पर तत्काल रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया व खाई में रस्सियां डाल कर उसके सहारे खाई में गये व वहां से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि बस में लगभग 42 लोग सवार थे जिसमें सेे करीब 32 लोगों को उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया जिसमें सभी को देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। इससे पहले आठ गंभीर घायलों को देहरादून भेज दिया गया था। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय में 32 लोगों को लाया गया जिसमें 11 महिलाएं, 16पुरूष व 5बच्चे थे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन मेघपाल सिंह ने बताया कि बस पुरानी नहीं थी लेकिन मौके पर देख कर ऐसा लगा कि या तो गाड़ी के सामने से कोई गाड़ी आ गई होगी या चालक की लापरवाही होगी। चालक को निकाल दिया गया है तथा आगे जो कानूनी कार्रवाई होगी वह अलग है। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और वरिष्ठ नेता सतीश ढोंढियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल और पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह गंभीर दुर्घटना है ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी ठीक रहें।
मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में कुल 40 लोग सवार थे, जिसमे से 32 लोग घायल है, दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी व अन्य 06 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मु0अ0सं0 25/23 धारा 279/304A/337/338/427 भादवि पंजीकृत किया गया व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
| पुलिस के अनुसार नाम पता मृतक :- सुधा पत्नी सुधाकर लखेड़ा नि0 बाराकैंची मसूरी दे0दून उम्र 40 वर्ष, महक पुत्री सुधाकर लखेड़ा नि0 उपरोक्त उम्र 15 वर्ष। नाम पता घायल – शुभम पुत्र सत्यवीर निवासी मेरठ उम्र 18 वर्ष, आशु पुत्र सतीश नि0 उपरोक्त उम्र 28 वर्ष, रेखा पत्नी सतीश नि0 उपरोक्त उम्र 40 वर्ष, रामनरेश पुत्र अमर सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 38 वर्ष, आंचल पुत्री सतीश कुमार नि0 उपरोक्त उम्र 20 वर्ष, पुपेन्द्र सिंह राणा पुत्र भगवान सिंह उम्र 28 वर्ष, मग्गू सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह नि0 मुरादाबाद उम्र 28 वर्ष, शिवानी पत्नी मग्गू सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 24 वर्ष, रुपा पत्नी नरेश नि0 मुरादाबाद उम्र 26 वर्ष, काव्या पुत्री नरेश नि0 उपरोक्त उम्र 08 वर्ष, नकुल पुत्र नरेश नि0 उपरोक्त उम्र 04 वर्ष, 01 माह का बच्चा जिसका नाम नही रखा है, सुमन पत्नी अनिल नि0 हैकमन्स होटल मालरोड़ मसूरी उम्र 36 वर्ष, राधिका पुत्री अनिल नि0 उपरोक्त उम्र 13 वर्ष, योगेश कुमार पुत्र मंगल चन्द नि0 जयपुर राजस्थान उम्र 80 वर्ष, गोविन्द सैनी नि0 जयपुर राजस्थान उम्र 26 वर्ष, शिवम बंसल उपरोक्त उम्र 24 वर्ष, योगेश नि0 उपरोक्त उम्र 30 वर्ष, हर्षत शर्मा नि0 उपरोक्त उम्र 25 वर्ष, प्रदीप नि0 नजबगढ़ सहारनपुर उम्र 55 वर्ष, सुनील नि0 विनय विहार मुरादाबाद उम्र 50 वर्ष, जितेश नि0 ज्योति कॉलोनी नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष, मोनिका पत्नी जितेश नि0 उपरोक्त उम्र 32 वर्ष, जागृति पुत्री जितेश नि0 उपरोक्त उम्र 07 वर्ष, आरिप पुत्र जितेश नि0 उपरोक्त उम्र 04 वर्ष, प्रीति निवासी पिल्लुखेड़ा मण्डी जिन्द हरियाणा उम्र 20 वर्ष, रवि नि0 उपरोक्त उम्र 24 वर्ष, आशा नि0 उपरोक्त, हिमानी नि0 उपरोक्त उम्र 25 वर्ष, गुरलीन नि0 उपरोक्त उम्र 24 वर्ष, सुखदेव सिंह कैन्तुरा नि0 घण्टाघर लण्डौर मसूरी दे0दून, अनिता शर्मा पत्नी नरेश कुमार शर्मा नि0 जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 48 वर्ष, सलमा खातून पत्नी तसलीन नि0 बुचड़खाना मसूरी दे0दून उम्र 65 वर्ष, रजनी सिसोदिया पत्नी मुकुल सिसोदिया नि0 रोशन बाग दयालबाग आगरा उम्र 24 वर्ष, मुकुल सिसोदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिसोदिया नि0 उपरोक्त उम्र 35 वर्ष, मुकुल कुमार शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा नि0 जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 19 वर्ष, रोबिन पुत्र समय सिंह (चालक), विक्रम पुत्र मुकुन्द सिंह बिष्ट (परिचालक)। |
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…
देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…
Sakana AI के नए सिस्टम Fugu ने बेंचमार्क टेस्ट्स में Anthropic के Fable 5 और…
टीम ने दयारा ट्रेक के बाईं ओर स्थित नटीण के घने जंगलों में विशेष अभियान…
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, पुलिस ने रोका तो भाग गया चालक,…