नई दिल्ली : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की। मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को “अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप मे मनाया जा रहा है। मिलेट फसले उत्तराखण्ड के पर्वतीय जनमानस के प्रमुख आहारो में प्राचीनकाल से समहित है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मिलेट मिशन वर्ष 2023-24 से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को अवगत कराया कि मिलेट मिशन के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन तथा आमजनमानस के बीच इनकी खपत को बढ़ाने हेतु 13-14 मई, 2023 को एक भव्य मिलेट महोत्सव का आयोजन देहरादून में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मिलेट महोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड में आने निमंत्रण भी दिया। जिसपर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सकारात्मक आश्वासन देते हुए मिलेट महोत्सव में उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।
इसके साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भारत सरकार द्वारा मिलेट मंडवे का एमएसपी तय किया जाने और मण्डुवा 01 किलोग्राम प्रति माह की दर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रदेश सरकार को अनुमति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…