नई दिल्ली : प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवम् सुधारीकरण किये जाने का अनुरोध किया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून- मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है। मंत्री ने कहा देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिसपर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की जायेगी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…