जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस ने जनता को भाजपा के कारनामें बताये।

मसूरी : शहर कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाएं कर भाजपा के कारानामों से जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम के ततहत मंलिगार ग्राउंड, लंढौर चौक व शहीद भगत सिंह चौक पर नुक्कड़ सभाये की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश की भाजपा सरकार तानाशाह बन गई है। भाजपा नेे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष को सदन में नहीं बोलने दिया व उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी वहीं उनका आवास भी छीन लिया। वहीं प्रमुख उद्योग पति अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए ताक पर रख दिया। इससे लोकतंत्र खरते में है। वहीं मंहगाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड, व पेपर लीक मालले में भाजपा की प्रदेश सरकार लिप्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर पूरे प्रदेश व देश में पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जगाने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत नुक्कड़ सभाए की जा रही हैं वहीं भाजपा के नेताओं के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई जायेगी व बीस अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। नुक्कड सभा को मेघ सिंह कंडारी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया व कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से भाजपा बौखला गई है और उसके खिलाफ संडयंत्र रच रही है व बौखला गयी है। वक्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनता से सहयोग मांगा जा रहा है ताकि 2024 में कांग्रेस की सरकार बन सके।

इस मौके पर वसीम खान, सुशील अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, मोहन सिंह भोटिया, नवीन शाह, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, भरत सिंह रौछेला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

20 hours ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

21 hours ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

22 hours ago