अल्मोड़ा : प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बीच आये दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही हैं। घटना आज अल्मोड़ा जनपद के खैरना से है जहां एक ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा था। खैरना से कुछ दूरी पर ट्रक रोड़ पर पलटने की सूचना एसडीआरएफ को थाना खैरना द्वारा प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची व रोड़ पर पलटे ट्रक से घायल चालक को निकाल कर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया। चालक द्वारा बताया गया की ट्रक का टायर फट जाने के कारण वह ट्रक पर नियन्त्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गया।रेस्क्यू टीम में एस.आई. चंदन सिंह,आरक्षी ललित भाकुनी, नन्दन नगरकोटी व दीपचंद्र सती शामिल रहे।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…