हरिद्वार : परमार्थ घाट के समीप एक व्यक्ति गंगा में डूब गया, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उक्त दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गयी।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज (दिनाँक 06 अप्रैल 2023) को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि परमार्थ घाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गए है। जिसमे सर्चिंव हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया व गहन सर्चिंग करने के दौरान 25 फीट गहराई से उक्त डूबे हुए व्यक्ति के शव को गंगा नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक व्यक्ति का नाम :- विजय कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र रामाश्रय निवासी
निवासी :- ग्राम कुबेर, पोस्ट ऑफिस स्वहारा टकोली ,पी एस जोल प्रेवाकुन्ना हिमाचल प्रदेश है।
SDRF टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश, कांस्टेबल मातवर सिंह, आरक्षी अनूप रावत, फायरमैन सुमित नेगी, आरक्षी राजेंद्र नाथ, चालक दीपक कुमार।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…