मसूरी में धूमधाम से मनाई गया हनुमान जनमोत्स्व, हनुमान का किरदार करने वाले चंद्रभान को किया सम्मानित।

मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर में हनुमान जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी परशुराम भटट ने पूजा अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का 108 बार श्रद्धालुओं के साथ पाठ किया गया व हनुमान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर गत पचास साल से लगातार हनुमान का किरदार निभाने वाले 75 वर्षीय ठाकुर चंद्रभान का शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर उन्होंने हनुमान की वेशभूषा पहनी थी व उन्होंने मंदिर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं के सिर पर गदा रख आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के संबंध में टेªडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती पर बार मसूरी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर राम लीलाओं व दशहरे के मौके पर गत पचास सालों से हनुमान का पाठ करने वाले चंद्रभान को सम्मानित किया गया। वहीं सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वहीं इंदिरा कालोनी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गये, गन हिल में हनुमान जयंती पर शनि मंदिर में भंडारे का आयोेजन किया गया वहीं लाइब्रेरी स्थित हुनमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इंदिरा कालोनी में हनुमान युवा समिति के अध्यक्ष सूरज टम्टा के नेतृत्व में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें रोहित धीमान, अमन धीमान, आदेश, शुभम, रविन राणा, आदि ने सहयोग किया। राधाकृष्ण मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ ही हनुमान के मानव स्वरूप कार्यक्रम के साथ ही हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, तनमीत खालसा, आभा अग्रवाल, सुषमा रावत, शशि रावत, राजेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago