देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को शीघ्र कागजी कार्रवाई कर किसानो को जल्द से जल्द उन्हें फसलों की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से 35618 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा प्रदेश में 822601किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। जिसमे औद्यानिक फसलों हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत मौसम रबी में 71537 कृषको की फसल का बीमा किया गया है। मंत्री जोशी ने कहा उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 7403 हेक्टेयर है। मंत्री जोशी ने कहा 7403 हेक्टेयर से 6468 है० सिंचित और 435 है० असिंचित व 500 हैक्टेयर फलदार पौधो का क्षेत्रफल है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल का मुआवजा राशि प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…