मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बलस अकादमी (ITBP) परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड व शपथ लेने के बाद 55 चिकित्साधिकारी छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद बल की मुख्यधारा हिमवीरों के शामिल हो गये। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक मनोज सिंह रावत ने परेड की सलामी ली।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक मनोज सिंह रावत ने सभी पास आउट होने वाले अधिकारियों को बधाई दी व कहा कि उनका बल में महत्वपूर्ण दायित्व है जिसमें बल के जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए प्रेरित करना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जवानों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक व उपचार करना है। उन्होंनेे कहा कि बल ने महिला सशक्ति करण के क्षेत्र में कई पहले की है और महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक करने पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि बल की मुख्यधारा में शामिल होने वाले चिकित्साधिकारियों में 12 महिलाएं हैं तथा बल की हिमवीरांगनाएं अब सीमा चौकियों पर भी बड़ी सुस्तैदी से सुरक्षा कर्तब्यों का निर्वाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बल में नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के चिकित्सा तंत्र को और मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि बल का इतिहास गौरवशाली रहा है तथा उम्मीद है कि आगे भी बल की परंपराओं को आगे बढाते हुए नाम रोशन करेंगे। बल देश का सबसे प्रमुख बल है जहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है जिसि कारण बल को दो बार सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान माना गया व गृहमंत्री पुरस्कार दिया गया। अंत में डीआईजी अजय पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईटीबीपी के ब्रास बैंड व पाइप बैड की धुनों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं पीटी, कराते आदि के हैरत अंगेज कारनामे दिखा कर लोगों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर किया।
इस मौके पर आईटीएम के निदेशक श्रीधर कटि, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी सहित बल के अधिकारी व जवानों सहित नव सैन्य अधिकारियों के परिजन मौजूद रहे।
| बल में शामिल 55 अधिकारियों में 16 राजस्थान, केरल के 7, पंजाब के 5, हरियाणा एवं आध्र प्रदेश के 4-4, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, एवं तेलंगना के 3 – 3, कर्नाटक से 2, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, आसाम त्रिपुरा व मणिपुर से 1 -1 अधिकारी थे। |
| प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्साधिकारियेां को मुख्यअतिथि ने सम्मानित किया जिसमें चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर को बेस्ट इन इंडोर के साथ ही ऑल राउंड बेस्ट प्रशिक्षु व पुनीत भगत को बेस्ट आउटडोर प्रशिक्षु का पुरस्कार दिया गया। |
| बल की मुख्यधारा में शामिल डॉ. सुरभि ने कहा कि बचपन से ही उन्हें देश सेवा का जुनून था,जिसे कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है।वहीं अभिभावक संदीप ग्रेवाल ने कहा कि उनका बेटा भी देश सेवा में शामिल हो चुका है और अब लडकी ने यह मुकाम हासिल किया है। जिससे गर्व महसूस हो रहा है। वहीं उत्तराखंड के डॉ. सौरव ने ने कहा कि इस मुकाम तक पहुचने में परिवार का बडा योगदान रहा है और अब वह देश सेवा के लिए तैयार है। |
राम मंदिर में एसआईटी की जांच चौथे दिन भी जारी, बयानों की वीडियोग्रॉफी कराई गई,…
उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने इटली के लिए 1000 किलो लीची…
उत्तराखंड में कुल 34,421 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं, प्रदेश भर में 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड…
मैक्रों ने पीएम मोदी को भारतीय भाषा में संबोधित करने की कोशिश करके सबका ध्यान…
श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 27 चिकित्सकों ने चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं ली…