CM पुष्कर ने प्रदेश के दुरस्त क्षेत्रों के लिए कोविड राहत सामग्री का किया फ्लैग ऑफ।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई। कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर, एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सेना का अदम्य साहस एवं वीरता का इतिहास रहा है। अपने सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। कोविड के समय में भी सेना ने अनेक प्रकार से सेवाएं प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। एन.डी.ए एवं सी.डी.एस परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इस अवसर पर जे.ओ.सी सब एरिया मेजर जनरल संदीप खत्री, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago