देहरादून : कालसी चकराता मार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, बताया गया कि कार में चार लोग सवार थे, सूचना मिलते पुलिस और SDRF मौके पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज (दिनाँक 08 अप्रैल 2023 को) 112 देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालसी चकराता रोड पर सहिया में एक स्विफ्ट कार (UP14 CA 3336) अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीमें डाकपत्थर व चकराता से मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त स्विफ्ट वाहन में 04 लोग सवार थे जो देहरादून से चकराता जा रहे थे। वाहन सवारों में से 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति को SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।
SDRF टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्गों पर कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल व्यक्ति : ज्ञानेंद्र सैनी उम्र – 48 वर्ष पुत्र नरपन सिंह, निवासी :- 361 मातीवाला गाजियाबाद।
मृतकों का विवरण :
1. ऋषभ जैन उम्र – 27 वर्ष पुत्र अतुल जैन, निवासी :- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद।
2. सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी :- गाजियाबाद।
3. लवलीना वर्मा- 40 पत्नी निशांत वर्मा, निवासी :- छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली।
बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…
बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…
ज्योति रौतेला बोलीं हमने नर्सिंग एकता मंच के आंदोलन की पहली सीढ़ी चढ़ी है, स्वास्थ्य…
देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है.…
दिल्ली के रानी बाग में दो युवकों ने चलती बस में 30 वर्षीय महिला से…
हरिद्वार के मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों में फिर खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्षों…