रिपोर्ट – विनय उनियाल
गोपेश्वर : कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। कोविड के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मॉक ड्रिल कर जिला चिकित्सालय , उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों एवं व्यवस्था को परखा।स्वर्गीय नरेंद्र सिंह भंडारी स्मारक जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अलिंद पोखरियाल के नेतृत्व में कोविड से बचाव के लिए पूर्वाभास किया गया। यहां ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, औषधि, उपकरण सभी पर्याप्त है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि जनपद के सभी चिकित्सालय को कोविड-19 से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सभी सज अपील है कि जनपद के सभी लोग कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करें ।बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराने व टीकाकरण अवश्य करवाएं । इसके अलावा उप मुख्य चिकित्सालय करणप्रयाग सिमली सहित समस्त सामुदायिक केंद्रों में भी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ राजीव शर्मा ने कहा कि जिले में मॉकड्रिल के दौरान सभी प्रबंध सही पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…