कृषि मंत्री मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे।

नरेंद्रनगर/टिहरी : विकासखंड मुख्यालय फकोट में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे। इस पर सभी ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सबका विकास- सबका विश्वास ध्येय के संग सरकार साझेदार के तौर पर काम कर रही है। करोड़ों भारतीय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं। ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकासखंड फकोट में चिन्हित किए 65 लोगों को आवासीय स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। बताया कि इस योजना के लाभार्थियों को आवास निर्माण के बाद सामन आदि के लिए पांच हजार रूपए भी दिए जाएंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता रौतेला, एसडीएम युक्ता मिश्र, खंड विकास अधिकारी जयेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago