देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुवाखोली और पुरकुल के बिजली घर का निर्माण कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनहित के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं की जाए। बल्कि उन्हें प्राथमिकता के तोर पर त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पुराने व सड़े-गले खंभों को तत्काल ठीक करने या उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने वाले कार्य शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। मंत्री जोशी ने मसूरी में भूमिगत ब्लिंग को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए । कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा जहाँ ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहाँ तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। उन्होंने ट्रांसफर लगाने के कार्य और क्षेत्र में थ्री फेस एवं बंच केब्लिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी दिये।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…