राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन -2023 में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत, किया सम्बोधित।

उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड : उत्तर प्रदेश की राजधानी- लखनऊ में राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन -2023 के दूसरे दिन के सत्र को उत्तराखंड में वन विभाग के काबीना मंत्री  सुबोध उनियाल ने सम्बोधित किया। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्रीय बजट 2023-24 में हरित विकास पर ध्यान देने के साथ जलवायु क्षेत्र में भारत द्वारा की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया गया। इस कॉन्क्लेव में राज्य/केन्द्र शासित राज्यों व भारत सरकार के मंत्री गण, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषय- विशेषज्ञों ने सत्रवार चर्चा कर जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा हो रही सामयिक चुनौतियों का सामना करने के रोड मैप पर विचार किया।
इस बिन्दु पर आम सहमति थी कि जलवायु परिवर्तन आज सबसे बड़ी चुनौती है और इसका प्रभाव भारत में भी देखा जा रहा है।

सम्मेलन के इस सत्र में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० सरकार, हरियाणा सरकार के वन मंत्री कंवर पाल, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगतिवार, मध्य प्रदेश के वन मंत्री हरदीप सिंह ढंग शामिल हुए।

भारत सरकार में वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यों के मंत्री गण के द्वारा अपने राज्य में किये जा रहे प्रयासों के लिए सराहा गया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago