देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को धोरण गांव में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते एवं सड़को का निरीक्षण किया।
कैनिबेट मंत्री जानकारी मिलते ही फौरन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया की लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग खुलवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जान माल की हानि नही हुई है और साथ ही जल्द पुश्ते के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया।
इस दौरान मौके पर उप जिला अधिकारी गोपाल राम बिनवाल, लोनिवी के ईई डीसी नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, आशीष रावत, राहुल रावत, अरविंद डोभाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…