रिपोर्ट – विनय उनियाल
गोपेश्वर : चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड यात्रा मार्ग पर 09 हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी है, जबकि बद्रीनाथ धाम हेल्थ एटीएम लगाने का कार्य जारी है।
चारधाम यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जनपद में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश ने जनपद के पीएचसी गौचर व कर्णप्रयाग में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर 10 हेल्थ एटीएम की स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से प्रा.स्वा. केंद्र नारायणबगड़, बद्रीनाथ ,गौचर, घांघरिया, पीपलकोटी, गोविंदघाट पांडुकेश्वर, एवं ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग, गैरसैण जोशीमठ में हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होने बताया कि शेष 01 हेल्थ एटीएम की स्थापना बद्रीनाथ धाम मैं शीध्र ही स्थापना कर दी जायेगी। हेल्थ ए0टी0एम0 पर ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स, बाडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि की जांच की जाएगी। उन्होने बताया कि हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉफ को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…