मसूरी : भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई ने दलित महिलाओं को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।
साथ ही उन्होंने उक्त महिलाओं को शिक्षा के महत्व व आत्मनिर्भर बनने की कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समस्त मातृशक्ति को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुशिक्षित होने के लिए व अपनी बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमाई ने कहा कि हमें सामाजिक समरसता बनाए रखनी चाहिए एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करने में उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करती हैं जो ऐसे सेवा कार्य की नीति बनाकर समाज को शिक्षित करने के लिए व समाज में समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस मौके भाजपा मंडल मंत्री अनीता धनाई, पूर्व भाजपा मंडल मंत्री कमला थपलियाल, अनिल सिंह, सौरभ, सुमित भंडारी, मोहन शाही, सूरज कुमांई आदि मौजूद रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…