मंत्री जोशी ने देश की प्रथम एवं सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली को मशाल जलाकर किया रवाना।

देहरादून : शुक्रवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सुबह नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद एवं हार्दिक फिल्म्स के सहयोग से बैशाखी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री अन्न के सपने को साकार करने के लिए देहरादून सीएम आवास से मंत्री गणेश जोशी ने देश की प्रथम एवं सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर रैली को रवाना किया।
ज्ञात हो कि यह रैली 300किमी की देहरादून से चमोली जिले के दूरस्थ गांव मुदोली तक 3 दिवसीय यात्रा करेगी। इस रैली के मुख्य उद्देश्यों में पहाड़ से होते बेतहाशा पलायन, मोटे अनाजों के प्रति पहाड़वासियों की उदासीनता को दूर करना, मोटा अनाज गरीबों का भोजन है इस भ्रम को तोड़ना, मोटे अनाजों की पोस्टिकता का महत्व बतलाना तथा बाजारीकरण के इस दौर में मोटे अनाजों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग, पहाड़ के नौजवानों को मोटे अनाजों की खेती कर इसके व्यवसायिक फायदे बतलाना मुख्य है। रैली में देशभर से आए साइक्लिस्ट में नौजवान से लेकर 72 वर्षीय साइक्लिस्ट भी काफ़ी उत्साह में नजर आए। दूनवासियों ने रैली का पुष्प वर्षा करके रैली को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज मोदी जी के प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। आज पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लेकर एक नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलक्षित करते हुए भारत में श्री अन्न को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन कर मिलेट्स का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रूपये तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मई माह में देहरादून एवं हल्द्वानी में मिलेट्स को बढ़ावा देने के बड़े आयोजन किये जायेंगे। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा इस रैली के माध्यम से लोगो को मिलट उत्पादन और उसके सेवन के लिए जागृत किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है,उन्होंने कहा जो मंडवा खाता है उसे शुगर नहीं होता है इसी प्रकार जो चौलाई का सेवन करता है उसे कभी घुटनों पर दर्द नही होगा। उन्होंने कहा मिलेट के सेवन स्वास्थ की दृष्टि से कई लाभकारी है। मंत्री जोशी ने आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस इस पर नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की कोर कमेटी से संस्थापिका सुमन नैनवाल, आर्किटेक देवेश नैनवाल, पुष्पा मानस, मधुबेरी, आशा श्रीवास्तव,भूपेश जोशी माउंटेनियर कलम सिंह बिष्ट एवं राजबीर सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

22 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

24 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

24 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

24 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago