मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस की दी बधाई।

देहरादून : गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभा के सभी सदस्यों सहित समस्त गोर्खाली समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा गोर्खाली सुधार सभा द्वारा पूर्व की भाँति समाज के उत्थान के लिए निकट भविष्य में भी और अधिक उत्साह और लगनशीलता के साथ कार्य किया जाऐगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्यों का निष्पादन होगा, जिससे गोर्खाली समाज सहित समस्त वर्ग निश्चित रूप से लाभान्वित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वार की घोषणानुरूप गोर्खाली सुधार सभा में भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए, जिसका आगणन लगभग 145 लाख है, अतिशीघ्र स्वीकृत करवाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाऐगा। इसके अतिरिक्त, गोरखा इण्टरमीडिएट कॉलेज में भवन के पुर्ननिर्माण हेतु भी लगभग 83 लाख की लागत से कार्य करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री जोशी ने गोरख़ाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा को पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाये दी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts