ऋषिकेश : केंद्र सरकार की ओर से लक्ष्मण झूला में नए मोटर पुल(बजरंग पुल) के निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति दिए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस पर सभी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बजरंग पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इसके निर्माण से यहां सुविधाओं, पर्यटन व व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढलवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों में लक्ष्मण झूला क्षेत्र शुमार है। पिछले कुछ समय से लक्ष्मण झूला पुल में पर्यटकों की आवाजाही बंद की गई है। यहां बजरंग पुल के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि बजरंग पुल के निर्माण से स्थानीय लोगोें का व्यापार बढ़ेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता बिष्ट ने कहा कि लक्ष्मण झूला पुल के बंद होने और कोरोना के कारण स्थानीय व्यापारियों की हालत खराब हो गई है। बजरंग पुल के निर्माण से व्यापारियों की स्थिति फिर से बेहतर हो सकेगी।
गौरतलब है कि बीते 12 जुलाई 2019 को लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर की रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्मण झूला पुल को आवाजाही हेतु बंद कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने यहां नए पुल के निर्माण की मांग की थी। पुल की जगह चयनित करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां मृदा परीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के अथक प्रयासों से पुल के निर्माण को केंद्रीय स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों की माने तो महीने भर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजरंग पुल के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…