रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चलने लगी है। बुधवार देर रात से मौसम बिगड़ने के बाद बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब फूलों की घाटी के साथ बाबा केदार का धाम सफेद हो गया है। अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद अप्रैल माह में ठंड ने वापसी कर ली है। पहाड़ी चोटियों के सफेद होने के साथ-साथ निचले इलाकों में शीतलहर और रुक रुक कर बारिश हो रही है। आगामी 25 अप्रैल को बाबा केदार और 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट तीर्थ यात्रियों के दर्शनार्थ खोले जाने हैं और कपाट खुलने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है।
कपाट खुलने से पहले मौसम का यह रवैया यात्रा व्यवस्थाओं में खलल पैदा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों ही जगह जमकर बर्फबारी हो रही है और प्रशासन के सामने बर्फ से लकदक हुए रास्तों को साफ करना एक बड़ी चुनौती है।
बद्रीनाथ धाम को जाने वाले सड़क मार्ग के साथ-साथ केदारनाथ धाम के लिए जाने वाले पैदल मार्ग पर बर्फ जम गई है हालांकि कुछ ही दिनों पहले प्रशासन द्वारा इन दोनों ही मार्गों पर से बर्फ हटाकर मार्गो को सुचारू किया गया था पर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के बाद दोनों ही रास्तों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…